शादी के बाद नई नवेली दुल्हन वंशिका संग कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव, फिर ये सब हुआ
शादी के बाद कानपुर लौटे स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव. पत्नी वंशिका सिंह के साथ घर पहुंचने पर रेड कारपेट बिछाकर हुआ शाही स्वागत. मसूरी में हुई भव्य शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.जानें बचपन की दोस्ती से हमसफर बनने तक की पूरी कहानी
ADVERTISEMENT
भारतीय टीम के जादुई गेंदबाज कुलदीप यादव अब अपनी नई पारी यानी वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुके हैं. 14 मार्च को मसूरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद कुलदीप अपनी पत्नी वंशिका सिंह के साथ कानपुर पहुंचे. उनके घर के बाहर बिछा रेड कारपेट और गूंजती शहनाइयां उनके भव्य स्वागत की गवाही दे रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके गृह प्रवेश और स्वागत के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.