क्या समाजवादी पार्टी करेगी बसपा से गठबंधन? चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने मायावती को लेकर दिया बड़ा बयान
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखें 2027 चुनाव का दलित विमर्श. अखिलेश यादव का मायावती को सॉफ्ट मैसेज, राहुल गांधी की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद का करणी सेना को करारा जवाब. जानें कैसे दलित वोट बैंक बनेगा सत्ता की चाबी.
ADVERTISEMENT

Akhilesh and Mayawati
Aaj Ka UP: यूपी तक का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक सरगर्मी और सामाजिक विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है. इस शो के माध्यम से हम राज्य की तीन सबसे बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में सबसे प्रमुख चर्चा 2027 के चुनाव से पहले तेज हुए 'दलित विमर्श' की है जिसमें राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग और अखिलेश यादव का मुंबई से मायावती के लिए भेजा गया 'सॉफ्ट' संदेश शामिल है.साथ ही बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद रावण और करणी सेना के बीच उपजा विवाद और इसके जरिए चंद्रशेखर की 2027 के लिए बढ़ती सियासी महत्वाकांक्षाओं का विश्लेषण किया गया है.