लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS ने शुरू किया प्रोटोकॉल अब हरीश राणा के पास कितना समय बचा... पैसिव यूथेनेशिया के वक्त क्या-क्या होगा

एम्स दिल्ली ने कोमा में रह रहे हरीश राणा के लिए 'पैसिव यूथेनेशिया' प्रोटोकॉल शुरू किया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2-3 हफ्तों में पूरी होगी प्रक्रिया. भारत का यह अपनी तरह का पहला मामला है.

ADVERTISEMENT

Harish Rana Update
Harish Rana Update
social share
google news

एम्स-दिल्ली ने हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया (निष्क्रिय इच्छामृत्यु) की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए प्रोटोकॉल शुरू कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन हफ्ते लगेंगे. 31 साल के हरीश 2013 से कोमा में हैं. उन्हें शनिवार को गाजियाबाद स्थित उनके घर से AIIMS के डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया.