लेटेस्ट न्यूज़

मोनालिसा ने कर ली मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी, फूट-फूटकर रोते हुए मां ने कही ये बात

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद मां और बहन का छलका दर्द. कैमरे पर फूट-फूटकर रोती मां ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई गुहार. 'बरगलाकर और नशीला पदार्थ खिलाकर किया गया वश में', परिवार ने लगाया लव जिहाद और साजिश का आरोप.

ADVERTISEMENT

monalisa mother emotional video
monalisa mother emotional video
social share
google news

महाकुंभ में माला बेचकर अपनी आंखों और नैन-नक्श के चलते दुनिया भर में मशहूर हुई मोनालिसा की शादी अब एक बड़े पारिवारिक और सामाजिक विवाद में बदल चुकी है. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. लेकिन उनका परिवार इसे प्यार नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश करार दे रहा है. मोनालिसा के घर के बाहर इस वक्त सन्नाटा पसरा है और उनकी मां कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रही हैं. परिवार का दावा है कि मोनालिसा को बरगलाकर और नशीला पदार्थ खिलाकर यह कदम उठाने पर मजबूर किया गया है.