UPTak Baithak Logo

क्या रामदेव निडर के लिए कोरांव जाएंगे अखिलेश यादव या बीजेपी MLA राजमणि कोल लगाएंगे जीत की हैट्रिक

ADVERTISEMENT

Koraon Assembly Seat 2027: प्रयागराज की कोरांव सीट पर 2027 का चुनावी मुकाबला तेज. भाजपा विधायक राजमणि कोल और सपा के रामदेव निडर के बीच जुबानी जंग. जानें यहां के कोल, ब्राह्मण और दलित वोटर्स का क्या है मिजाज.क्या अखिलेश यादव का प्रचार बदलेगा समीकरण?

social share
google news

Koraon Assembly Seat 2027:प्रयागराज की कोरांव विधानसभा सीट जो आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित है. आगामी 2027 के चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण रणक्षेत्र बनती जा रही है. वर्तमान में यहां से भाजपा के राजमणि कोल विधायक हैं जो लगातार दो बार (2017 और 2022) जीत दर्ज कर चुके हैं. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के रामदेव निडर का मानना है कि यदि पिछले चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर अखिलेश यादव ने उनके लिए प्रचार किया होता तो परिणाम कुछ और होते. क्या 2027 में अखिलेश यादव अपने स्थानीय नेताओं की मांग पर ध्यान देंगे और क्या भाजपा अपनी जीत की हैट्रिक बरकरार रख पाएगी?