लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद के नर्सिंग कॉलेज में घुसकर मूला ने चचेरी बहन के प्रेमी मानवेंद्र को मारी गोली, पुलिस ने लिया ये एक्शन

फिरोजाबाद में बुधवार दोपहर 3 बजे नर्सिंग कॉलेज के गार्ड सुखवीर का 19 साल का बेटा मानवेंद्र उर्फ मोनू अपने पिता को खाना देने गया था. इस दौरान मूला और संजय नाम के दो युवक स्कूटी से पहुंचे और मानवेंद्र को गोली मार दी. इस दौरान कमर में गोली लगने से मानवेंद्र घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

ADVERTISEMENT

Firozabad CCTV Footage
Firozabad CCTV Footage
social share
google news

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नर्सिंग कॉलेज में दिन दहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया. यह घटना उस वक्त हुई जब 19 साल का मानवेंद्र उर्फ मन्नू अपने पिता सुखवीर को लंच देने नर्सिंग कॉलेज गया था. तभी वहां स्कूटी सवार दो युवक मूला और संजय पहंचे और उन्होंने गेट पर खड़े मानवेंद्र को गोली मार दी.आरोप है कि मानवेंद्र का मूला की चचेरी बहन के साथ अफेयर था जिसकी वजह से उसने गोली चलाई. इस दौरान कमर में गोली लगने से मानवेंद्र घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.