बिना वर्दी के महोबा में जुआ खेलने वालों को पकड़ने गई थी पुलिस, पैसे छीनने को लेकर खूब हुई छीना-झपटी
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बिना वर्दी के ही पुलिस की टीम जुआ खेलने वालों को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला.
ADVERTISEMENT

Mahoba News
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बिना वर्दी के ही पुलिस की टीम जुआ खेलने वालों को पकड़ने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. पुलिस और ग्रामीणों के बीच ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब गांव में जुए के फड़ पर रखे पैसे पुलिस ने जब्त करने की कोशिश की. ऐसे में पुलिसवालों को आम आदमी समझकर ग्रामीणों ने छीना-झपटी शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.