लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में संजू यादव के 14 साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला? घरवालों ने गांव के इस परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने आरोप लगाया कि कुत्ते से विवाद के बाद गांव के दबंगों ने बच्चे का अपहरण कर पिटाई, करंट और जहर देकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग परिवार ने उनके बेटे का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की, करंट लगाया और फिर जहर देकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. परिजनों के आक्रोश को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष राजेश यादव मौके पर पहुंचे और न्याय न मिलने पर यह मुद्दा विधानसभा और लोकसभा में उठाने की चेतावनी दी.