लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: 2 महिला डॉक्टरों के झगड़े में प्रसव के लिए भर्ती महिलाएं दिखीं बिना कपड़ों के

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसव के लिए…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसव के लिए भर्ती महिलाएं नग्न अवस्था में दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो पर सीएमओ डॉ. एके रावत ने कहा, “यह बहुत शर्मनाक है.”

इस वायरल वीडियो में जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम के अंदर दो महिला डॉक्टर आपस में झगड़ा कर रही हैं. झगड़े के इस वीडियो में प्रसव के लिए भर्ती महिलाएं नग्न अवस्था में दिखाई दे रही हैं. डॉक्टरों के झगड़े के बीच कई बार कैमरा प्रसव के लिए बेड पर लेटी महिलाओं की तरफ भी घुमा दिया गया है.

इस वीडियो पर जिले के सीएमओ,

“मंगलवार को जिला महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में मरीज को देखने और अवैध उगाही को लेकर दो महिला डॉक्टरों- डॉ. आशा सचान और डॉ. अंशु मिश्रा के बीच धक्का-मुक्की हुई थी. इसका डॉ. अंशु मिश्रा ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और उन्होंने थाने में जाकर डॉ. आशा सचान के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की अर्जी दी. थाने के अंदर डॉ. अंशु मिश्रा ने माना था कि झगड़े का वीडियो उन्होंने ही बनाया था, ताकि सुबूत रहे.”

डॉ. एके रावत

डॉ. अंशु मिश्रा ने डॉ. आशा सचान के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. उधर, सीएमओ ने दोनों महिला डॉक्टरों के ट्रांसफर के लिए शासन को पत्र लिखा है और उन्होंने बड़ी बेचारगी से कहा, “मेरी कोई सुनता ही नहीं है.”

हमीरपुर: सरकारी विद्यालय का रंग हुआ हरा, विरोध कर लोग बोले- ‘स्कूल को मदरसा न बनाया जाए’