लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद: PM मोदी को मानती हैं आदर्श! कहानी यूपी की सबसे कम उम्र की मेयर नूतन राठौर की

Firozabad News: फिरोजाबाद की मेयर नूतन ठाकुर की दिलचस्प कहानी है. वह उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर हैं. उन्होंने साल 2017 में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Firozabad News: फिरोजाबाद की मेयर नूतन ठाकुर की दिलचस्प कहानी है. वह उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की मेयर हैं. उन्होंने साल 2017 में सुहागनगरी फिरोजाबाद के मेयर चुनाव में जीत का एक इतिहास बनाया था. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 5 दिसंबर 2017 को नूतन राठौर को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया था. प्रधानमंत्री ने उस समय नूतन के साथ फोटो भी ट्वीट किया था. आपको बता दें कि नूतन राठौर 2017 से पहले से राजनीति में नहीं थीं, उन्होंने एमबीए किया हुआ था. जब वह 30 वर्ष 3 माह की थी, तभी उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट देकर मैदान में उतार दिया था. उस समय मेयर का चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 30 वर्ष की थी.