लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद में रात दो बजे सड़कों पर उतर आए छात्र, ADM पहुंचे और समाज कल्याण अधिकारी को मांगनी पड़ी माफी, मैटर क्या है?

मुरादाबाद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में छात्रों ने किताबें और ड्रेस न मिलने तथा जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित की और समाज कल्याण अधिकारी को छात्रों से माफी मांगनी पड़ी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad Hostel Protest: उत्तर परेश के मुरादाबाद के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (छात्रावास) में शनिवार रात उस समय हंगामा मच गया जब सैकड़ों नाबालिग छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर हाईवे पर उतरकर जाम लगा दिया. छात्रों का आरोप है कि न उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म और किताबें मिलीं, न ही खाने की समुचित व्यवस्था है. इसके अलावा उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया, जिससे आक्रोश और भड़क गया. देर रात करीब 2 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया.