लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबादी पीतल का 1500 करोड़ का कारोबार फंसा, माल गोदामों में तैयार माल अटका...टैरिफ का असर यहां देखिए

मुरादाबाद का पीतल उद्योग अमेरिकी 50% टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. करीब 1500 करोड़ का व्यापार ठप हो गया है और नए ऑर्डर रुक गए हैं. व्यापारी केंद्र सरकार से मुआवज़ा और जवाबी नीति की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: अमेरिका द्वारा भारत पर लागू किए गए 50% फीसदी टैरिफ ने मुरादाबाद के पीतल उद्योग की नींव हिला दी है. जिस शहर की चमकदार हस्तकला दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी है,वहां के कारोबारी आज गहरे संकट में हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस टैरिफ के चलते लगभग 1500 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो चुका है. तैयार माल गोदामों में अटका हुआ है और नए ऑर्डर पर रोक लग चुकी है.