लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद के उन 2 एनकाउंटर की कहानी जिसने बच्चियों संग गलत काम की साजिश खोल दी...SSP सतपाल ने सब बताया

मुरादाबाद में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त गैंग के पांच मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, बंधक बनाकर यौन शोषण और वेश्यावृत्ति कराने के गंभीर आरोप में वांछित गैंग के सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई आरोपी घायल हुए जबकि एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ. एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.