2517 करोड़ रुपये से बन रही मेरठ की ये नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप, जानिए यहां कबसे मिलने लगेंगे प्लॉट
Meerut Integrated Township: मेरठ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना को जल्द ही रफ्तार मिलने जा रही है. इस टाउनशिप में क्या-क्या होगा, पूरी रिपोर्ट पढ़िए.
ADVERTISEMENT

Meerut Integrated Township (Representative Image))
Meerut Integrated Township: मेरठ की इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना को जल्द ही रफ्तार मिलने जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 से इस टाउनशिप में प्लॉटिंग शुरू हो जाएगी. मालूम हो कि बीते दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर आए थे, तब उन्होंने शहरवासियों को इस टाउनशिप की सौगात दी थी. इस परियोजना की कीमत ढाई हजार करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के उपाध्यक्ष ने टाउनशिप को प्राथमिकता देते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
