लेटेस्ट न्यूज़

सिर्फ 5 लाख 96 हजार रुपये में खरीदिए मेरठ में अपना घर, MDA का ये ऑफर कहीं आपसे मिस न हो जाए

मेरठ विकास प्राधिकरण ने लोहियानगर योजना में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर 10 फ्लैट्स की सूची जारी की है. 25.61वर्ग मीटर के इस फ्लैट की कीमत 8.23 लाख रुपये है. 10% पंजीकरण राशि जमा कर आज ही आवेदन करें.

ADVERTISEMENT

Meerut MDA Flat Scheme
Meerut MDA Flat Scheme
social share
google news

Meerut MDA Flats: आपको अपना फ्लैट खरीदने का मन है और आपके पास लिमिटेड बजट है तो यह खबर आपके लिए ही है. आपको जानकारी दे दें कि मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. MDA ने 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर खाली फ्लैट्स को आवंटित करने की इस योजना में इस बार लोहियानगर (Ganga Nagar) स्कीम को शामिल किया है. 30 जुलाई से शुरू हुई इस स्कीम के तहत दुर्बल आय वर्ग वालों के लिए 10 फ्लैट खाली हैं. आप सिर्फ 10% पंजीकरण राशि जमा करके अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं.