लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ की कोमल ने ही चलवाई थी अपनी सौतेली सास सीमा पर गोली... वारदात की वजह बताते हुए बहू ने सुनाई ये कहानी

मेरठ पुलिस ने दावा किया है कि बहू कोमल ने ही संपत्ति के लालच में अपने भाई भव्य से सास सीमा देवी को जान से मारने की नीयत से गोली चलवाई थी. जानें मेरठ के सरधना में हुई इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
google news

Meerut Crime News: 12 अक्टूबर को मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में सीमा देवी नामक महिला पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि सीमा की बहू और उसके भाई सहित तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी लालच के चलते बहू ने ही सास को मारने की नीयत से गोली चलवाई थी.