बांके बिहारी मंदिर के पुजारी की गुंडागर्दी! मामूली कहासुनी में श्रद्धालु का सिर फोड़ा, वीडियो वायरल
ADVERTISEMENT
Vrindavan Viral Video: मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पुजारी द्वारा एक श्रद्धालु पर जानलेवा हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मामूली कहासुनी के दौरान सेवायत मनोज गोस्वामी ने बेंत से श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Vrindavan Viral Video: धर्मनगरी वृंदावन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आस्था के केंद्र पर सुरक्षा और सेवायतों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के एक सेवायत पुजारी पर आरोप है कि उन्होंने मामूली विवाद में एक श्रद्धालु पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे श्रद्धालु का सिर फट गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
