UPTak Baithak Logo

कौन हैं ACP श्वेता श्रीवास्तव जिनके 10 साल के बेटे नैमिश को कार ने रौंदा?

मंगलवार, 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई. दरअसल, यहां पुलिस मुख्यालय में तैनात ACP श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिश श्रीवास्तव को एक कार ने कुचल दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: मंगलवार, 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई. दरअसल, यहां पुलिस मुख्यालय में तैनात ACP श्वेता श्रीवास्तव के 10 साल के बेटे नैमिश श्रीवास्तव को एक कार ने कुचल दिया. आपको बता दें कि यह सड़क हादसा दो मनबढ़ों युवकों के तेज गाड़ी चलाने की लत का नतीजा रहा और ACP का इकलौता बेटा उनसे बिछड़ गया. पता चला है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्केटिंग कर रहे बेटे नैमिश के साथ IPS श्वेता श्रीवास्तव खुद भी मौजूद थीं.