UP Board Result 2024: कभी प्रिंसिपल को मारी थी गोली, जेल में पढ़ाई कर बदली जिंदगी, पास की इंटर की परीक्षा
वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में रेउसा थानाक्षेत्र के गुरुविंदर सिंह ने भी सफलता प्राप्त की है. गुरुविंदर की कहानी अनोखी है. गुरुविंदर ने अपने प्रिंसिपल को गोली मार दी थी और अब जेल में रहकर बोर्ड परीक्षा पास की.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट की बात करें तो 10वीं क्लास में 89.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 12वीं क्लास के रिजल्ट की बात करें तो इंटरमीडिएट में ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60 रहा है. यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के शुभम वर्मा टॉपर बने हैं. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में रेउसा थानाक्षेत्र के गुरुविंदर सिंह ने भी सफलता प्राप्त की है. गुरुविंदर की कहानी अनोखी है. गुरुविंदर ने अपने प्रिंसिपल को गोली मार दी थी और अब जेल में रहकर बोर्ड परीक्षा पास की.