लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल कॉन्डम लेकर पहुंचा था 11 साल का लड़का, मां ने मारा थप्पड़ तो ट्रेन में बैठ पहुंचा अहमदाबाद, वहां से कॉल कर ये बोला

Lucknow Crime News: लखनऊ से भागकर अहमदाबाद पहुंचे 11 साल के लड़के की वापसी के बाद हुआ बड़ा खुलासा. स्कूल बैग में कॉन्डम मिलने पर हुई पिटाई से आहत होकर घर छोड़ गया था छात्र. जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

साइकिल से रेलवे स्टेशन पहुंचा था 11 साल का लड़का
साइकिल से रेलवे स्टेशन पहुंचा था 11 साल का लड़का
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ में 11 साल लड़का जो भागकर अहमदाबाद पहुंच गया था उसके कांड के बारे में अब जानकारी मिली है. 11 साल का लड़का अब वापस लखनऊ आ गया है. लेकिन अहमदाबाद पहुंचने से पहले स्कूल में उसने गजब ही कारनामा किया था. तारीख थी 10 दिसंबर. 11 साल का लड़का जब स्कूल पहुंचा तो उसके बैग में कॉपी-किताबों के साथ एक ऐसी चीज थी, जो उसके पास नहीं होनी चाहिए थी. दरअसल, उस दिन लड़के के पास कॉन्डम था. इसी की वजह से लड़के की पिटाई हुई और वह घर से भाग गया था.