लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 22 दिसंबर को इन 25+ जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट, 48 घंटों के बाद यूं पलट जाएगा मौसम

UP Weather Update: सावधान! 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में कोहरे और ठंड का कहर रहने की अनुमान है. मौसम विभाग ने उन जिलों की लेटेस्ट लिस्ट जारी की है जहां कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब और भी सख्त होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए कोल्ड डे के साथ-साथ अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है. आगामी 24 से ज्यादा घंटों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के दोहरे वार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया है कि 2 से 3 दिनों के बाद यूपी के तापमान में फिर से गिरावट आने और कोहरे के घनत्व में बढ़ोत्तरी आनी शुरू हो जाएगी.