लखनऊ में पाकिस्तान की आजादी को सेलिब्रेट कर रहा था ये शख्स, शिकायत हुई तो बुरा फंसा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि उसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के स्वतंत्रता…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि उसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर जश्न मनाया. आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए शख्स पर कि उसने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने फोन पर स्टेटस लगाया. शख्स ने जो कथित स्टेटस लगाया था, उसमें ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’ और पाकिस्तान के झंडे का इमोजी है.