लखनऊ के पॉश हजरतगंज में थार कार से चौकी प्रभारी शिवानी सिंह ने जब्त किया 20 KG प्रतिबंधित मांस... आरोपी का नाम आया सामने
Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश हजरतगंज इलाके से भारी मात्रा में गोमांस मिलने का दावा है. आरोपी मोहम्मद वासिफ की कार से मिला है प्रतिबंधित मांस.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज की हाई-टेक मल्टी-लेवल पार्किंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां खड़ी एक महिंद्रा थार गाड़ी से पुलिस ने भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी इस गौमांस को कहां लेकर जा रहा था और इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं. यह पूरी कार्रवाई एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई.