लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने जारी किया भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

Lucknow Weather Today: राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. मौसम विभाग से मिले ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, आज 11 जुलाई को शहर में सुबह से ही आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुरुआत में आसमान में छाए घने काले बादल बाद में सामान्य रूप से बादलों की आवाजाही में बदल जाएंगे. इसके साथ ही दिन बढ़ने के साथ-साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने और अंततः मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है.