लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: बाढ़ से पहले सरकार का एक्शन मोड, बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें अधिकारी, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं, प्रमुख सचिव

Gonda Flood Alert: बाढ़ सीजन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई. गोण्डा में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में 18 बाढ़ संवेदनशील जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया. अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए.

ADVERTISEMENT

बाढ़ से पहले सरकार का एक्शन मोड, बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें अधिकारी, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं, प्रमुख सचिव
बाढ़ से पहले सरकार का एक्शन मोड, बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें अधिकारी, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं, प्रमुख सचिव
social share
Google CTA

Gonda News: देवीपाटन मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख सचिव (राजस्व) उत्तर प्रदेश अपर्णा यू. की अध्यक्षता एवं राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद की उपस्थिति में प्रदेश के बाढ़ से सर्वाधिक संवेदनशील 18 जनपदों की बाढ़ पूर्व तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में देवीपाटन, अयोध्या, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडलों के अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया.