VIP पास पर लगी रोक, सुरक्षा हुई और सख्त..., राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद लागू हुए नए नियम, बदला पूरा सिस्टम
राम मंदिर वीआईपी पास पर बड़ा अपडेट सामने आया है. अयोध्या में चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने फिलहाल वीआईपी पास जारी करने पर रोक लगा दी है और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक सख्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Temple
Ram Mandir VIP Pass Update: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं. फिलहाल वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है. ट्रस्ट कार्यालय के इंचार्ज के मुताबिक जिन अधिकारियों की आईडी से वीआईपी पास जारी किए जाते थे, उनके इस्तीफा देने के कारण यह व्यवस्था प्रभावित हुई है. इसके साथ ही दान पेटियों की सुरक्षा, दान राशि की गणना और बैंकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त बनाया गया है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना न रहे.
