UP Mansoon Update: यूपी के इन जिलों में आज होगी भयंकर बारिश, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 11 जुलाई के लिए पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वज्रपात, तेज हवाओं और जलभराव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर प्रदेश के कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है. लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने 11 जुलाई के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के मध्य भाग में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी ट्रफ के कारण पूर्वी यूपी के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
