लेटेस्ट न्यूज़

बिल्सी सीट पर कभी बसपा का था जलवा, क्या 2027 में वो बीजेपी को दे पाएगी टक्कर?

UP Kiska: बदायूं की बिलसी विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. जानिए सीट का इतिहास, भाजपा-सपा-बसपा की रणनीति, जातीय समीकरण, स्थानीय आकलन और किन मुद्दों पर तय हो सकती है इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले की दिशा.

ADVERTISEMENT

CM Yogi and Mayawati
CM Yogi and Mayawati
social share
Google CTA

Bilsi Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा सीट का राजनीतिक मिजाज हमेशा से बेहद दिलचस्प रहा है. एक दौर था जब इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एकछत्र राज हुआ करता था और इसे बसपा का 'अभेद्य किला' माना जाता था. लेकिन बीते एक दशक में यूपी की सियासत में आए बड़े बदलाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस किले को ढहाकर अपना परचम लहरा दिया. आज हालात यह हैं कि कभी जीतने वाली बसपा तीसरे नंबर पर खिसक चुकी है. वहीं साल 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के तहत यह सीट गंवाने के बाद अब 2027 में अकेले दम पर भाजपा को चुनौती देने की तैयारी कर रही है. आइए समझते हैं बिल्सी सीट का पूरा सियासी और जातीय समीकरण जिस पर आने वाले चुनाव की दिशा तय होगी.