देवरिया में रास्ते को लेकर पुराने विवाद ने ली युवक की जान... हत्याकांड पर भड़के अखिलेश यादव, लगाए ये गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT
Deoria Murder Case: देवरिया के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 30 वर्षीय राजू विश्वकर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रास्ते को लेकर एक पुराने विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं. यह पूरा मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव का है, जहां रास्ते को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. वहीं, अब यह आपराधिक मामला पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है और गंभीर आरोप लगाए हैं.
