लेटेस्ट न्यूज़

मिट्टी का बिजनेस करने के लिए योगी सरकार देगी ₹10 लाख का लोन, इस योजना में तो मशीने भी फ्री मिलेंगी

CM Matikala Rozgar Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना (MMKRY) के तहत पारंपरिक कुम्हारों और माटीकला से जुड़े कारीगरों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जाती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

CM Matikala Rozgar Yojana: उत्तर प्रदेश में पारंपरिक हुनर और कुटीर उद्योगों को नई उड़ान देने के लिए सरकार शानदार स्कीम चला रही है. अगर आप भी मिट्टी के खूबसूरत बर्तन, डिजाइनर दीये, कुल्हड़ या सजावटी सामान बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार आपकी जेब खाली नहीं रहने देगी. इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना (MMKRY), जो गांवों और कस्बों के हुनरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है.