लेटेस्ट न्यूज़

'रिश्वत दे दो, पता होने पर भी गायब बच्चे को नहीं खोजूंगा...,' लखनऊ के एक दरोगा का शर्मनाक घूस कांड

ADVERTISEMENT

Lucknow Police: लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है. वीडियो में दरोगा कथित तौर पर केस में राहत देने के बदले ₹1.5 लाख की मांग करते दिखाई दे रहे हैं.

social share
Google CTA

Lucknow Police: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने से पुलिस महकमे को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहाँ तैनात सब-इंस्पेक्टर गुड्डू प्रसाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे एक मुकदमे की जांच में राहत देने के बदले पीड़ित परिवार से खुलेआम ₹1.5 लाख की मोटी रिश्वत मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी दरोगा गुड्डू प्रसाद को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.