लेटेस्ट न्यूज़

राकेश टिकैत का SSP अविनाश पांडेय पर हमला, बोले- 'पुलिस की गाड़ी में भी आदमी सुरक्षित नहीं', मुकदमा दर्ज करने की मांग

मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल थप्पड़ कांड पर किसान नेता राकेश टिकैत ने SSP अविनाश पांडे पर निशाना साधा. उन्होंने मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित से मिलने का ऐलान किया.

ADVERTISEMENT

Photo: Rakesh Tikait and SSP Avinash Pandey,
Photo: Rakesh Tikait and SSP Avinash Pandey,
social share
Google CTA

मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आए SSP अविनाश पांडेय के कथित थप्पड़ कांड पर सियासत लगातार तेज होती जा रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बाद अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी मेरठ SSP अविनाश पांडे की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.