लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: दारोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा को यूं फर्जीवाड़े से किया पास, 14 गिरफ्तार

लखनऊ की महानगर पुलिस ने दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में बुधवार को 14 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया. लखनऊ पुलिस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ की महानगर पुलिस ने दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में बुधवार को 14 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया. लखनऊ पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक (दारोगा) की भर्ती के लिए 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आरोप है कि इन अभ्यर्थियों ने अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा पास की. वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 420, 120 बी, 10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.