लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: यात्री युवक की पिटाई करने के मामले में आलमबाग बस स्टेशन इंचार्ज ज्योति हटाई गईं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित आलमबाग बस स्टेशन इंचार्ज ज्योति अवस्थी का कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित आलमबाग बस स्टेशन इंचार्ज ज्योति अवस्थी का कथित तौर पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए यूपीएसआरटीसी के एमडी आरपी सिंह ने इंचार्ज ज्योति अवस्थी को आलमबाग बस स्टेशन इंचार्ज के पद से मुक्त कर दिया है और उन्हें उपनगरीय बस अड्डे कार्यालय से संबद्ध कर दिया है.