लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में नर्सिंग की छात्रा से ई-रिक्शा में हुई छेड़छाड़, जानें इस वारदात को किसने अंजाम दिया

Lucknow News: लखनऊ में एक नर्सिंग छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ और जबरदस्ती की कोशिश हुई. छात्रा ने बचने के लिए रिक्शा से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ में एक नर्सिंग की छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ और हैवानियत की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी मिली है कि सोमवार शाम को अकेली छात्रा के साथ तीन युवकों ने ई-रिक्शा में बैठकर अश्लील हरकतें और जबरदस्ती करने की कोशिश की. छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलते हुए ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.