लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में 14 साल के लड़के ने की दादी की हत्या, रात भर सोया शव के साथ फिर सुबह चला गया स्कूल

Lucknow Crime News: लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला! मलिहाबाद में 14 साल के पोते ने 70 वर्षीय दादी की गला दबाकर हत्या की. फीस मांगने पर विवाद और फिर बेरहमी से कत्ल. जानें कैसे हुआ खुलासा और पोते ने कबूला जुर्म.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां 14 वर्षीय एक किशोर ने अपनी 70 वर्षीय दादी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह दर्दनाक घटना बुधवार रात की है. हत्या के बाद किशोर ने उसी कमरे में रात गुजारी और अगली सुबह स्कूल चला गया, मानों कुछ हुआ ही नहीं हो. पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.