लेटेस्ट न्यूज़

बालकनी में गमला रखना पड़ेगा महंगा, LDA ने जारी किया ये नया नियम, अगर हुआ कोई हादसा तो...

Lucknow apartment flowerpot ban: एलडीए का नया आदेश: बालकनी की रेलिंग पर गमले रखने पर होगी कार्रवाई, AOA और फ्लैट मालिक होंगे जिम्मेदार.

ADVERTISEMENT

Lucknow apartment flowerpot ban
Lucknow apartment flowerpot ban
social share
google news

Lucknow apartment flowerpot ban: बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक अहम आदेश जारी किया है. अब कोई भी निवासी अपनी बालकनी की रेलिंग या पैरापेट वॉल पर गमले नहीं रख सकेगा. LDA ने कहा है कि अगर इस निर्देश का उल्लंघन किया गया और किसी प्रकार की दुर्घटना हुई, तो फ्लैट मालिक के साथ-साथ सोसाइटी की AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.