शाही जामा मस्जिद हिंसा में मोर्चा संभालने वाले संभल SP केके बिश्नोई का ट्रांसफर, अब बिजनौर पुलिस कप्तान की मिली कमान
IPS KK Bishnoi Sambhal Transfer: योगी सरकार ने यूपी में 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. संभल एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का पुलिस कप्तान बनाया गया है. संभल एसपी बनने के करीब दो माह बाद ही नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसे काबू में करने में केके बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई थी. अब विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

IPS KK Bishnoi
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए. नई ट्रांसफर लिस्ट में संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई का भी नाम है. आपको बता दें कि IPS केके बिश्नोई को अब बिजनौर जिले का नया चार्ज मिला है. यानी वह अब संभल की जगह बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे. केके बिश्नोई की जगह संभल में अब विकास चंद्र त्रिपाठी नए एसपी होंगे. मालूम हो कि अपने कार्यकाल के दौरान केके बिश्नोई को 'संभल का सिंघम' भी कहा जाने लगा था.
