UP Weather Today: यूपी में आज भी बरसेगा पानी! मौसम विभाग ने इन 13 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
UP Weather Today: यूपी में आज 21 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. IMD ने पश्चिमी यूपी के जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में आज फिलहाल भारी बारिश की कोई भी चेतावनी नहीं दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
