लेटेस्ट न्यूज़

3 दिन से गायब श्रेया उपाध्याय की BF के बाथरूम में मिली सड़ी हुई बॉडी, बाहर से दरवाजा था लॉक

वाराणसी में M.Sc. छात्रा श्रेया उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई. तीन दिन से लापता छात्रा का सड़ा-गला शव प्रेमी विवेक चौबे के किराए कमरे के बाथरूम से मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News
social share
Google CTA

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब चल रही M.Sc. की स्टूडेंट की श्रेया उपाध्याय की खौफनाक तरीके से हत्या का मामला सामने आया है. 18 अगस्त को कॉलेज जाने के लिए निकली श्रेया का सड़ा-गला शव उसके प्रेमी के किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ है. परिजनों के साथ जब पुलिस प्रेमी के कमरे पर पहुंची तो ताला बंद मिला. प्रेमी के ननिहाल से चाबी मंगाकर जब दरवाजा खोला गया तो अंदर से उठती बदबू के बीच छात्रा की लाश पड़ी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगा दी गई हैं.वाराणसी में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं. मामला बेहद खौफनाक रूप लेता जा रहा है.