लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी से सम्मान पाने वाले टॉपर की डिग्रियां कैंसिल, 1 लाख का इनाम और टैबलेट भी करना पड़ेगा वापस

यूपी संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 में 89.36% अंक लेकर प्रदेश टॉप करने वाला प्रतापगढ़ का छात्र अब कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा है. आरोप है कि उसने नाम और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिला लिया और परीक्षा दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल करने वाला छात्र कानूनी पचड़े में फंस गया है. जिस सफलता को कभी संघर्ष की मिसाल बताकर सराहा गया था, अब उस पर जालसाजी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा देने की शिकायत सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने छात्र पर बड़ी कार्रवाई की है.