लेटेस्ट न्यूज़

दलित समाज के प्रदर्शन में वकील रवि गौतम को मारे थे थप्पड़... अब IPS अविनाश पांडे मेरठ SSP पद से हटाए गए

Meerut SSP Avinash Pandey Transfer: यूपी में 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. मेरठ SSP अविनाश पांडे हटाए गए और उन्हें DGP मुख्यालय से संबद्ध किया गया. जानें किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती.

ADVERTISEMENT

Meerut SSP Avinash Pandey Transfer
Meerut SSP Avinash Pandey Transfer
social share
Google CTA

Meerut SSP Avinash Pandey Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे का नाम प्रमुख है. उन्हें मेरठ एसएसपी के पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी पद पर संबद्ध किया गया है. अविनाश पांडे जुलाई में दलित समाज के प्रदर्शन के दौरान वकील रवि गौतम को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर चर्चा में आए थे. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था.