लखनऊ में जर्नलिस्ट प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या का CCTV फुटेज आ गया सामने, बहुत खौफनाक!
Lucknow Crime News: लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में खौफनाक Lucknow Crime News: सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. गोमती नगर स्थित ICICI बैंक के बाहर आरोपी पति मानस वाजपेई ने मारपीट के बाद दिव्या को गोली मार दी. इसके बाद आरोपी ने घर जाकर अपनी बहन और खुद को भी गोली मार ली. पुलिस को घर से 3 हथियार मिले हैं. पढ़िए इस सनसनीखेज हत्याकांड और वायरल सीसीटीवी की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुई पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या और उसके बाद हुए ट्रिपल मर्डर केस में एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. इस हत्याकांड में आरोपी पति मानस वाजपेई ने न सिर्फ अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा का कत्ल किया, बल्कि वारदात के बाद घर लौटकर अपनी बहन की हत्या की और फिर खुद की भी जान दे दी. महज कुछ ही घंटों के भीतर तीन-तीन मौतों से पूरा इलाका सहम गया है. पुलिस की जांच में अब यह सीसीटीवी वीडियो सबसे अहम और बड़ा सबूत माना जा रहा है.
