सगी बहन की बैंक के बाहर हत्या के बाद पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने लिखी 'दिल की बात', साइको हत्यारे मानस की बताई पूरी कहानी
Lucknow Crime News: लखनऊ में अपनी सगी बहन दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने X पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. खबर में आगे पढ़िए उन्होंने क्या-क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: गुरुवार 20 अगस्त को लखनऊ में ऐसी सनसनी मची कि हर कोई सहम गया. यहां मानस बाजपाई नामक एक शख्स ने सबसे पहले गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा पर फायरिंग कर हत्या की. इसके बाद मानस अपने घर गया. यहां उसने अपनी सगी बीमार बहन को मारा और फिर खुद अपनी जान ले ली. बता दें कि दिव्या मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की सगी बहन हैं. इस वारदात के बाद अब प्रज्ञा ने विस्तार से एक X पोस्ट में कई बातें कही हैं. आइए आपको प्रज्ञा मिश्रा ने जो कहा है वो तफ्सील से बताते हैं.
