लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: सिर पर दानपेटी और मुस्कुराते रहे नेता... अवधेश प्रसाद की इस तस्वीर पर उठ रहे हैं सपा की रणनीति पर सवाल

Opinion: सामने आए एक वीडियो में 80 साल के सपा सांसद अवधेश प्रसाद सिर पर दानपेटी रखे दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ दूसरे नेता दानपेटी में पैसे डालने का अभिनय कर रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि अगर प्रदर्शन इसी तरह करना था, तो उम्रदराज अवधेश प्रसाद ही क्यों?

ADVERTISEMENT

Awdhesh Prasad
Awdhesh Prasad
social share
Google CTA

राजनीति में प्रतीकों की बड़ी अहमियत होती है. समाजवादी पार्टी के लिए फैजाबाद लोकसभा सीट की जीत भी ऐसा ही एक राजनीतिक प्रतीक रही है. यही वजह है कि 2024 के चुनाव के बाद से सपा ने फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को सिर्फ एक सांसद की तरह नहीं, बल्कि भाजपा के सबसे बड़े राजनीतिक नैरेटिव के जवाब के तौर पर पेश किया. संसद में कई बार अवधेश प्रसाद अखिलेश यादव की बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दिए. यहां तक कि सपा प्रमुख ने अवधेश प्रसाद को कई मंचों से 'अयोध्या का राजा' तक कहा.