लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में महिला जज समेत तीन लोगों की बूंदी के लड्डू खाने से बिगड़ी हालत, पुलिस ने लिया ये एक्शन

राजधानी के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र की निवासी और सीबीआई फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडीजे कुमारी मंजुला सरकार को नीलकंठ स्वीट्स नामक दुकान से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

Lucknow News: राजधानी के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र की निवासी और सीबीआई फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडीजे कुमारी मंजुला सरकार को नीलकंठ स्वीट्स नामक दुकान से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा. मंजुला सरकार के अलावा उनकी बहन मधुलिका और घर में काम करने वाली नौकरानी अनीता भी लड्डू खाने से बीमार हो गईं. इसके चलते, महिला जज को तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और उनका इलाज अभी भी जारी है. फिलहाल, महिला जज नीलकंठ स्वीट्स के खिलाफ मुकदमा हो गया है.