लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में हाईकोर्ट के वकील अनुपम तिवारी ने पत्नी से झगड़े के बाद नहर में लगाई छलांग, उनके पीछे-पीछे...

लखनऊ के चिनहट में पत्नी से विवाद के बाद हाईकोर्ट वकील अनुपम तिवारी ने इंदिरा नहर में छलांग लगाई. उन्हें बचाने गए रिश्तेदार शिवम उपाध्याय का शव मिल गया, लेकिन अनुपम अभी भी लापता हैं. तलाश जारी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चिनहट इलाके में स्थित इंदिरा नहर शुक्रवार की रात एक त्रासदी का गवाह बनी, जब पत्नी से विवाद के बाद हाईकोर्ट के एक वकील ने नहर में छलांग लगा दी. और हैरानी की बात ये रही कि उन्हें बचाने के लिए उनका रिश्तेदार भाई भी पीछे से कूद गया. दोनों ही नहर के तेज बहाव में डूब गए. पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. हालांकि कड़ी मशक्कत और करीब 12 से 13 घंटे की कोशिशों के बाद SDRF की टीम ने शिवम उपाध्याय का शव बरामद कर लिया है. लेकिन अधिवक्ता अनुपम तिवारी अब भी लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है.