लेटेस्ट न्यूज़

तीन दिन गायब होना, सड़ी हुई लाश और एक शातिर पति... लखनऊ में 5 माह की गर्भवती पूजा की हत्या​ की क्या है वजह

Lucknow Crime News: लखनऊ के माल इलाके में एक बाग से 5 महीने की गर्भवती महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई है. बेटी ने अपने ही पिता पर लगाया हत्या का आरोप, बोली- 'पापा ने मां को मारा है'. 

ADVERTISEMENT

मृतका पूजा गुप्ता
तस्वीर: मृतका पूजा गुप्ता
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां माल थानाक्षेत्र के बशहरी गांव में एक किसान अपने बाग की जुताई कर रहा था, जब उसे झाड़ियों से आती एक असहनीय दुर्गंध ने अपनी ओर खींचा. पास जाने पर उसने जो मंजर देखा, वो खौफनाक था. यहां एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली. महिला की पहचान बाद में 35 वर्षीय पूजा गुप्ता के रूप में हुई. पूजा पांच महीने की गर्भवती थी.​