लेटेस्ट न्यूज़

...तो चली जाएगी विधायकी! सपा MLA इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, क्या है जाजमऊ आगजनी कांड?

Kanpur: जाजमऊ आगजनी कांड में कानपुर सपा विधायक इरफान सोलंकी को बड़ा झटका लगा है. कानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने इरफान सोलंकी, उनके भाई और उनके साथियों को 7-7 साल की सजा सुना दी है. माना जा रहा है कि अब इरफान सोलंकी की विधायकी भी चली जाएगी. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Irfan Solanki
Irfan Solanki
social share
google news

Kanpur: कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) को जाजमऊ आगजनी मामले में सजा सुना दी गई है. कानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा सुनाई है. इरफान के साथ-साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी और साथी शौकत समेत पांचों को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने 7-7 साल की सजा सुनाई है.