लेटेस्ट न्यूज़

दादी के सामने ट्यूशन टीचर ने की थी 8वीं के प्रखर की शिकायत, इतनी सी बात पर ही उसने ये क्या कर डाला

कानपुर के नवाबगंज स्थित एनआरआई सिटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां आठवीं कक्षा के छात्र प्रखर त्रिवेदी ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, ट्यूशन टीचर ने होमवर्क अधूरा होने पर प्रखर की शिकायत उसकी दादी से की थी.

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
Google CTA

कानपुर में मंगलवार की देर शाम कक्षा 8वीं के एक छात्र प्रखर त्रिवेदी ने अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी. प्रखर त्रिवेदी के मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रखर त्रिवेदी अपने पिता और दादी दादी के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि बीती शाम प्रखर की ट्यूशन टीचर ने दादी से सामने होमवर्क ना करने को लेकर उसे डांट लगाई थी. इसपर दादी ने भी कह दिया कि ये पढ़ाई नहीं करता है सिर्फ लैपटॉप में गेम खेलता रहता है. दोनों की ये बात प्रखर को इतनी बुरी लग गई कि उसने कथिततौर पर अचानक बालकनी से कूदकर अपनी जान दे दी. अब प्रखर की मौत के बाद उसकी मां वास्को त्रिवेदी ने पिता और दादी पर हत्या करने का आरोप लगाया है जिसने इस मामले में एक नया ट्विस्ट ला दिया है.